कानपुर, सितम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रोजगार मेले में 11 सितंबर को नौकरियों की बहार आ रही है। मेले में 11 कंपनियां आ रहीं हैं, जिनके यहां 587 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की जरूरत है। 10 हजार से 30 हजार रुपये तक वेतन का अवसर है। सेवायोजन के सहायक निदेशक उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल से परास्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण रोजगार मेले में आवेदन कर सकेंगे। साक्षात्कार के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...