कानपुर, सितम्बर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के दौरान लखनऊ से कानपुर आने वाला भारी वाहनों का ट्रैफिक 13 सितंबर से दोपहर 12 बजे से बंद हो जाएगा। उन्नाव के गदनखेड़ा से रायबरेली-लालगंज हाईवे होता हुआ बक्सर गंगा पुल और फतेहपुर होते हुए कानपुर हैवी ट्रैफिक आएगा। इस संबंध में शुक्रवार को उन्नाव के अपर जिलाधिकारी और एनएचएआई के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर ने डायवर्जन रूट का निरीक्षण किया था। बता दें कि हल्के वाहनों के पुल से आने की अनुमति होगी। भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। 13 से 15 सितंबर तक डायवर्जन ट्रायल के बाद 16 सितंबर से परमानेंट लागू हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: जाजमऊ पुल पर केवल भारी वाहनों पर रहेगी रोक, कार-बाइक गुजरेंगे तीन महीने तक डायवर्जन लागू होने से हल्के वाहनों को आने की अ...