कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कल्याणी ट्रस्ट ने अशोक मसाले के सौजन्य से रविवार को चाचा नेहरू इंटर कॉलेज मझावन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पांच सौ से ज्यादा लोगों की जांच की। दवा भी वितरित की। 18 लोगों को मोतियबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इस मौके पर रामा डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों ने जांच की, जिनमें डॉ. राहुल टिब्रेवाला, डॉ. केशव, डॉ. विनय राठौर, सुरेश चंद्र, विजय कुमार गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अतुल गुप्ता और सचिन गुप्ता आदि रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नेत्र शिविर, 300 लोगों की जांच, 74 को बांटे चश्मे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...