Kanpur News: कलारंभ में छात्रों ने दिखाई भारतीय कला व सांस्कृति परंपरा
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में रविवार को 'कलारंभ 2026-27' का शुभारंभ हुआ। स्वामी हरिदास संगीत एवं नाट्य अकादमी ने स्टूडेंट काउंसिल की मदद से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, प्रो. मीत कमल, रागिनी, प्रशांत, सरिता, विनम्रता व डॉ. एसी पांडेय ने किया। डॉ. वंदना पाठक ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को नई दिशा देती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वामी हरिदास संगीत एवं नाट्य अकादमी के निदेशक डॉ. राजकुमार त्रिपाठी और समन्वयक अमित तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.