कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बासमंडी निवासी कपड़ा व्यापारी फैज मोहम्मद ने कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी को साथी के साथ चोरी करते हुए पकड़ा। जिसके बाद उन्होंने आरोपितों को पुलिस के हवाले किया। फैज के अनुसार उनका रेडीमेड कपड़ों का कारखाना है। बीती सात अगस्त की रात काम अधिक होने के कारण वह कारखाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा को बाइक सवार दो युवक पन्नियों में रखा माल ले जाने की फिराक में थे। उन्हें देखते ही आरोपित भागने लगे। उन्होंने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया। आरोपितों ने उनके कारखाने में काम करने वाला कर्मचारी अमन सिंह और उसका साथी गुलशन यादव था। अनवरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...