Kanpur News: कर्नलगंज से बजरिया ढाल तक सड़क निर्माण शुरू
कानपुर, अक्टूबर 19 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कर्नलगंज से बजरिया ढाल चौराहे तक जर्जर सड़क के नवीनीकरण का काम पीडब्ल्यूडी ने रविवार रात से शुरू करा दिया। बजरिया ढाल की ओर कर्नलगंज स्थित तकिया बिसातियान कब्रिस्तान के पास से निर्माण कार्य शुरू हुआ। कर्नलगंज में जीजीआईसी के पीछे कूड़ाघर की तरफ सड़क की हालत बेहद खराब थी। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 15 अक्टूबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने संज्ञान लेकर सड़क बनवाने का काम शुरू कराया। सड़क निर्माण शुरू होने के बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और सीडीओ अभिनव जैन देर रात मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची और सड़क की स्थिति का जायजा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.