Kanpur News: करोड़ों के नुकसान के बाद अफसर जागे, बिछेगी सीवर लाइन
कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बारिश से ट्रांसपोर्ट नगर की बदहाल व्यवस्था से ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। गोदामों में पानी भरने से करोड़ों का माल खराब हो गया। इसके बाद जलकल विभाग हरकत में आया। सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर संस्था भवन में आपात बैठक हुई। बैठक में जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन यादव अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों के साथ क्षेत्र की सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया। बाद में संस्था कार्यालय में व्यापारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में जलकल अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में 500 मीटर नई सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अगले तीन माह के भीतर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर के सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.