कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: करवाचौथ पर पति की मौत, रोशनी की जिंदगी में छा गया अंधेरा -ब्वायलर के गड्ढे में गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम सरवनखेड़ा,संवाददाता।

हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत करवाचौथ के दिन पति की लंबी उम्र की कामना कर रही रोशनी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। खाद्य तेल फैक्ट्री में काम करने वाले उसके पति की ब्वायलर के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। पति की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। करवा चौथ पर्व पर पति को खोने से पत्नी रोशनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं, माता-पिता और दोनों बेटियों का भी दुख देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। रनियां थाना क्षेत्र के चिराना सुभाष नगर निवासी पैंतीस वर्षीय सत्येंद्र कुमार राठौर पुत्र श्रीराम राठौर चिराना रोड स्थित एक खाद्य तेल फैक्ट्री में मजदूरी कर...