Kanpur News: करंट से कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज में स्मार्ट मीटर लगाते समय करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों के गुस्से को देख कंपनी ने 5 लाख की आर्थिक मदद की, तब गुस्सा शांत हुआ। विश्व बैंक बर्रा निवासी तिलक वर्मा का बेटा अंशुमन कार्यदायी संस्था मेसर्स कानपुर-झांसी-बांदा स्मार्ट मीटरिंग प्राइवेट लिमिटेड में टेक्नीशियन था। वह स्मार्ट मीटर इंस्टाल करता था। गुरुवार को छोटे मियां हाते के पास मीटर इंस्टाल करने के दौरान अंशुमन की करंट लगने से मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि जबरन बिजली कनेक्शन जोड़ने के दबाव में करंट लगा, जिस कारण अंशुमन की जान गई। इधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान पीड़ित परिवार ने 20 लाख मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.