कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। सचेंडी स्थित डीसी फूड कोर्ट (दीपू चौहान ढाबा) में निर्माण कार्य के दौरान वेल्डिंग मशीन से करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद परिजन शव लेकर रेस्टोरेंट पहुंचे। जहां आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। करीब ढाई घंटे चले हंगामे के बाद डेढ़ लाख रुपये में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। नौबस्ता के खाड़ेपुर निवासी 48 वर्षीय जयशंकर सैनी उर्फ राहुल वेल्डिंग कारीगर थे। परिवार में पत्नी निशा और तीन बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि राहुल शनिवार को सचेंडी स्थित डीसी फूड कोर्ट में चल रहे निर्माण कार्य में गए थे। जहां ग्राइंडर मशीन से करंट लगने और उसकी ब्लेड सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घ...