Kanpur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
कानपुर, नवम्बर 19 -- Kanpur News: रसूलाबाद। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ब्राह्मण गांव में डीजे की गाड़ी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। उसको किसी तरह बचाने के बाद परिजन बेहोशी की हालत में उसको सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ब्राह्मण गांव निवासी प्रमोद कुमार का अट्ठारह वर्षीय पुत्र ओमजी मोहल्ले में खड़ी डीजे गाड़ी में उतरे करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह उसको अलग करने के बाद परिजन उसको गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखकर उसे सीएचसी ले ज ाने की सलाह दी। इस पर परिजन उसको सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां मौजूद डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने जांच के बाद ओमजी को मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.