कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: डेरापुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुरियापुर गांव में रहने वाली एक महिला मंगलवार को घर में पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। गुरियापुर गांव के रहने वाले संतोष कुमार की 37 वर्षीय पत्नी पूनम देवी मंगलवार दोपहर में पंखा चालू करने के प्रयास में करंट की चपेट में आ गई। जानकारी होने पर पति व परिजनों ने किसी तरह उनको अलग किया। इसके बाद परिजन उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उन्होने घर में ही दम तोड़ दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर लेखपाल आकांक्षा शुक्ला ने गांव पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संसकार कर दिया। इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

हिंदी हिन...