Kanpur News: करंट की चपेट में आकर युवक की हुई मौत
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के माचा गांव में बुधवार की देर शाम करेंट की चपेट में आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। जहां पर जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।माचा गांव के संजय का भाई फूल सिंह (40) पुत्र ब्रम्हादीन बुधवार शाम को घर में कूलर में मरम्मत का कार्य करने के दौरान करेंट की चपेट में आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बेहोशी हालत में सीएचसी लेकर आए। जहां पर ड्यूटी में तैनात डा गोविन्द प्रसाद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की पत्नी पहले मौत हो चुकी थी। एक अंकिता नाम की पुत्री है। सूचना मिलने पर अन्य परिजनों को जानकारी होने पर वह रो रोकर बेहाल हो गए। सीएचसी से पुलिस को मेमो भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.