Kanpur News: कम बारिश से मुरझाने लगी फसलें, धान किसानों पर संकट
कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात। जनपद में सावन का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन आसमान में छाए बादल चकमा देकर निकल रहे हैं। मानसून के कमजोर पड़ने से बन रहे सूखे के आसार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरों दिखने लगी हैं। गुरूवार को भी बदली व धूप क बीच लुका छिपी जारी रही। जबकि उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल किए रही। जिले में जुलाई माह में औसत 236 मिमी के सापेक्ष अभी तक करीब 70.33 मिमी ही बारिश हुई है। सावन का महीना शुरू होने के बाद भी लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में धान की रोपी जा चुकी बेड के साथ ही मक्का उड़द मूंग आदि की फसलें मुरझाने लगी हैं। आसमान की ओर टकटकी लगाकर निराश हो चुके छोटे व मझोले किसान अब नलकूपों से खेतों में पानी लगाकर धान की रोपाई करने को मजबूर हो रहे हैं। इससे लागत बढ़ने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.