कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में सावन का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक झूमाझम बारिश होने का इंतजार है। आसमान में छाने वाले बादल लोगों को चकमा दे रहे हैं। मानसून के कमजोर पड़ने व औसम से काफी कम बारिश होने से सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर रही हैं। वहीं बदली की धूप व उमसभरी गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। जिले के कुल सिंचित क्षेत्रफल 200996 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में 66992 हेक्टेयर में सिंचाई नहरों से होती है,जबकि 464 राजकीय नलकूपों से 6682 हेक्टेयर और निजी नलकूपों से 85807 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई की जाती है। जबकि यहां के अधिकांश किसान खरीफ की फसलों की सिंचाई के लिए बारिश पर ही निर्भर रहते है। जिले में जुलाई माह में औसत 236 मिमी के सापेक्ष इस बार क...