Kanpur News: कबाड़ बीनने वाले अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा चौराहे पर शुक्रवार शाम एक अधेड़ बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान रवि (55) के रूप में की। कस्बे के दुकानदारों के मुताबिक, शाम करीब छह बजे एक अधेड़ हाथ में कबाड़ से भरी बोरी लेकर चौराहे पर पहुंचा। कुछ देर बाद वह सड़क किनारे गिर गया। लोगों ने बताया कि वह शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी गजनेर ले गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सिद्ध गोपाल शर्मा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, रवि करीब छह महीने से गजनेर कस्बे में कबाड़ बीनने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.