कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के सरवा गांव में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबलों से भरे इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जगनपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए नौ प्वाइंट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि भंवरपुर की टीम को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता का शुभारंभ आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची टीमों के बीच हुआ। शुरुआती दौर से ही खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेंच और फुर्ती से दर्शकों को बांधे रखा। कड़े संघर्ष के बाद जगनपुर और भंवरपुर की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन जगनपुर के खिलाड़ियों ने रणनीतिक कौशल और शानदार तालमेल के बदौलत अंतिम क्षणों में बढ़त बनाते हुए 9 अंकों से बाजी मार...