कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर कपड़ा कमेटी में अब एक नया विवाद शुरू हो गया। कमेटी के दो पदाधिकारियों समेत नौ निदेशकों ने अध्यक्ष पर बिना कार्यकारिणी की अनुमति और प्रस्ताव के लाखों रुपये की राशि वसूलने का आरोप लगाया है। सदस्यों ने कमेटी कार्यालय में पत्र देकर इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि रकम जुटाने से पहले न तो कोई एजेंडा कार्यकारिणी के सामने रखा गया और न ही इस पर बैठक में विचार हुआ। सदस्यों ने इसे संस्था के नियमों के साथ भारतीय कंपनी अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत बताया है। आपत्ति जताने वालों में कोषाध्यक्ष अशोक महेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन कुमार नवेटिया, निदेशक रुमित सिंह सागरी, अमित दोसर, श्यामजी गुप्ता, अभिषेक चावला, राम प्रकाश गुप्ता, राकेश कपूर और सुनील अग्रवाल शामिल हैं। सभ...