कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात/ मूसानगर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व के साथ ही मूसानगर और सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय परंपरागत कजरी मेलों की तैयारियां शुरू हो गई है। मूसानगर में दुकानों के आने व सजने का सिलसिला शुरू हो गया। रक्षा बंधन के दूसरे दिन दानों स्थानों पर मेलों के साथ दंगलों का आयोजन होगा। जबकि पौराणिक देवयानी सरोवर मूसानगर में भगवान का नौका विहार कार्यक्रम होगा। मेले व दंगल आदि केआयोजनों के लिए सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं। रक्षा बंधन के मौके पर जिले के मूसानगर कस्बे के साथ ही शाहजहांपुर, अकोढ़ी व मुरीदपुर आदि स्थानों पर कजरी मेलों का आयोजन होता है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: आज पक्का तालाब पर लगेगा भुजरियों का मेला मूसानगर में रक्षा बंधन के दूसरे दिन से कजरिया मेले के स...