Kanpur News: कच्ची दीवार गिरने से मासूम गंभीर घायल
कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के आर्यनगर निवासी अरविंद का छह वर्षीय बेटा निखिल घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भर-भराकर उसके ऊपर गिर गई। हादसे में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया गया कि अरविंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। सूचना पर स्थानीय लेखपाल राकेश मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। लेखपाल राकेश मिश्र ने बताया कि परिवार की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है तथा आवास योजना के लिए परिवार का नाम सूची में दर्ज करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से गिरा घर, बाल बाल बचे लोग जल्द ही आवास मिलने की उम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.