Kanpur News: कई शिकायतों को लेकर लिपिक को हटाया गया
कानपुर, अक्टूबर 21 -- Kanpur News: कानपुर। मुख्य नगर लेखा परीक्षा कार्यालय में तैनात लिपिक सुमिंद्र कुमार को नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। वह लंबे समय से लेखा परीक्षा कार्यालय में तैनात थे। उन पर गलत जानकारी देने, कई की फाइल दबाने समेत कई गंभीर आरोप है। सुमिंद्र कुमार को पशु कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित जाना गोशाला में भेजा गया है। इससे पहले भी एक पद होने के बावजूद करीब पांच से ज्यादा लिपिकों का तबादला करके पशु कल्याण विभाग भेजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मानचित्र के लिए रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, लिपिक निलंबित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.