कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: डेरापुर। पंचायती राज विभाग द्वारा तहसील क्षेत्र के 153 राजस्व ग्रामों में ड्रोन के माध्यम से घरौनी सर्वे कराया गया था, लेकिन ग्राम पंचायत चिलौली और किसौरा सहित नगर पंचायत डेरापुर, झींझक और कंचौसी में यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते इन क्षेत्रों के ग्रामीण और किसान घरौनी प्राप्त करने के लिए तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं चिलौली में तकनीकी समस्या के कारण ड्रोन सर्वे पूरा नहीं हो पाया, जबकि किसौरा में राजस्व नक्शा उपलब्ध न होने के कारण सर्वे अधूरा रह गया। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिन गांवों में किसी कारणवश सर्वे पूरा नहीं हो सका है। वहां पंचायती राज विभाग द्वारा पुन: ड्रोन सर्वे कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...