Kanpur News: कंपोजिट विद्यालय के बाहर अभिभावकों का धरना
कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: कानपुर। कंपोजिट विद्यालय, बर्रा दो में सोमवार को अभिभावकों व क्षेत्रीय लोगों ने स्कूल के बाहर धरना दिया। इनका आरोप है कि स्कूल भवन के कुछ कमरे जर्जर हैं। यहां गंदगी भी रहती है। बाउंड्रीवाल कूद कर लोग रात के समय आ जाते हैं। यहां कई पाउच भी पाए गए। दो कमरों को छोड़ शेष में बच्चे थे और पढ़ाई चल रही थी। अभिभावकों का आरोप है कि जर्जर कक्ष होने से कभी भी यहां दुर्घटना हो सकती है। अभिभावकों ने चेतावनी दी थी कि समस्या का हल नहीं हुआ तो वे स्कूल खुलने नहीं देंगे और न ही प्रवेश होने देंगे। धरना देने वालों में विजय सिंह परिहार, दिनेश कुमार त्रिपाठी, पवन दीक्षित, राजेश कुमार, अरविंद कुमार और भोला पंडित आदि मौजूद थे। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी किदवई नगर को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जर्जर भवन में शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.