कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर। गुमटी क्रॉसिंग के पास शनिवार देर रात एक कंटेनर अनिंयत्रित होकर रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। इसकी वजह से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया। रामकृष्ण नगर ढाल के पास शनिवार रात को एक कंटेनर चालक गुमटी तरफ जाने के लिए मोड़ रहा था। इस बीच कंटेनर अनियंत्रित होकर जीटी रोड की दीवार के पार रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया। इसके बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से भाग निकला। तत्काल गेटमैन ने हादसे की जानकारी रेलवे पुलिस और फजलगंज पुलिस को दी। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि गनीमत ये रही कि कंटेनर की वजह से रेलवे ट्रैक बाधित नहीं हुआ। फिलहाल क्रेन की मदद से कंटेनर को हटवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...