Kanpur News: कंटेनर की टक्कर से कार सवार चार घायल
कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर के तिवारीपुर के पास कार में कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। महाराजपुर के सरसौल निवासी लाली शुक्ला, मोहित कुशवाहा, अंकित यादव और निर्मल शुक्ला मंगलवार दोपहर कार से सरसौल से फतेहपुर के बिंदकी जा रहे थे। तभी तिवारीपुर ओवरब्रिज के आगे राना होटल के नजदीक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और फतेहपुर से कानपुर की तरफ आ रही कार से भिड़ गई। कंटेनर की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार में बैठे चारो युवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सरसौल भेजा। गंभीर घायल निर्मल शुक्ला को एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी कार के चालक फतेहपुर के शादीपुर निवासी रवि कुमार व गजेंद्र सिंह को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.