कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में भादौं के महीने में पहली बार जिले में ठीक ठाक बारिश हुई। सोमवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। बारिश के चलते नगरीय क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सड़कों , गलियों व मोहल्लों में जगह- जगह हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जबकि मेडिकल कालेज के रास्ते में भरे पानी से मरीजों को निकलकर इलाज के लिए जाना पड़ा। जिले में सोमवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी रुकरुक कर जारी रहा। इससे जगह जगह हुए जलभराव ने मुसीबत बढ़ा दी। बारिश का पानी दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अंबियापुर, इजुआ रामपुर, बैजूपुरवा, मड़ौली, सुनवर्षा व अलियापुर में बने अंडरपास में पानी भर जाने से लोगों की आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि सड़कों व कस्...