Kanpur News: ओवरलोड डंपरों ने रसूलाबाद-झींझक मार्ग किया बदहाल
कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर चलने वाले ओवरलोड डंपरों ने सड़क की हालत खराब कर दी है। दशहरा व महेरा गांव के निकट सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में गिरकर राहगीर घायल हो रहे हैं। रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर बेतहाशा ओवरलोड डंपरों का आवागमन होता है। हाईवे पर टोल टैक्स बचाने के चक्कर में इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई जाने वाले डंपर भी इसी रोड से गुजर रहे हैं। इन वाहनों ने सड़क की हालत खराब कर दी है। रसूलाबाद से झींझक के बीच कई जगह गड्ढे व उखड़ी गिट्टी पड़ी हुई है। दशहरा व महेरा गांव के निकट कई हादसे भी हो चुके हैं। कई लोग जान गवां चुके हैं। इस मार्ग पर सैकड़ों ऑटो भी सवारियां लेकर फर्राटा भर रहे हैं। कई बार तेज रफ्तार आटो गड्ढों में गिरकर पलट चुके हैं। इसके अलावा कई बाइक सवारों की जान भी जा चुकी है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.