कानपुर, अगस्त 11 -- Kanpur News: कानपुर। ओमर वैश्य महिला संघ ने अपनी मंगलवार को अपनी स्वर्ण जयंती मनाई। सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए समारोह में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ संगीत नृत्य का भी आयोजन किया। मंगलसूत्र व बिछिया पहने महिलाएं मंच पर आई और बोलीं कि भारतीय संस्कृति व परंपरा पर गर्व होता है। निदेशक रजनी चौधरी ने झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में गीत पर डांस किया । श्रद्धा ने सजना है मुझे सजना के लिए गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। अध्यक्ष बंशी गुप्ता ने कहा कि यह अद्भुत क्षण हैं। रेखा गुप्ता ने वैश्य महिला संघ की मेंबरशिप की फीस के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सावन के रंग में रंगा माहुरी वैश्य मंडल जयनगर, महिलाओं ने की मस्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...