कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। ओईएफ प्रारंभिक सहकारी बैंक लिमिटेड, फूलबाग में कर्मचारियों का अक्टूबर माह का वेतन न मिलने और अंशधारकों के ऋण आवेदन लंबित होने का मामला गरमा गया है। किला मजदूर यूनियन ने दीपावली से पहले वेतन भुगतान और पात्र सदस्यों को ऋण वितरित करने की मांग की। यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने दो नवंबर को मुख्यमंत्री और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर कर्मचारियों का बकाया वेतन तत्काल जारी कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी हो रही है। वहीं, बैंक अध्यक्ष और सचिव को भेजे पत्र में लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण कर पात्र अंशधारकों को ऋण देने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Mohoba News: बैंक कर्मचारियों ने धरना देकर वेतन पुनरीक्षण की उठाई मांग यूनियन ...