कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। दशहरा के बाद अब लोग रोशनी के पर्व दीपावली की तैयारी में जुट गए हैं। घरों की साफ-सफाई के साथ रंगरोगन का कार्य तेजी से हो रहा है। इतना ही नहीं रंग-पेंट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। ग्राहक मनपसंद कलर लगाने के साथ उसके टिकाऊ और बारिश और धूल में कमजोर न पड़ने के दावों को भी परख रहे हैं।जनपद में 29 अक्टूबर को करवा चौथ व 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार होना है। दशहरा के बाद अब रोशनी के त्योहार को नजदीक देख घरों की साफ-सफाई,रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से होने लगा है। यह भी पढ़ें- Jamui News: मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, दशहरा खत्म होते ही कुंभकारों के चाक ने पकड़ी रफ्तार गांवों से लेकर कस्बों तक लोग घरों की रंगाई-पुताई कराने में जुट गए हैं। इसके चलते रंग-पेंट की दुकानों ...