कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन स्टोर में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 15.34 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नानकारी निवासी सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट पर आरोही मिश्रा सिंह और माया कुमार नाम से दो महिलाओं की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। कुछ समय बाद उन्होंने दोनों की रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। बातचीत के दौरान दोनों ने खुद को ऑनलाइन कारोबार से जुड़ा बताया। एक ने ई-सेलर्स और दूसरी ने वेरीग्रेट शॉप नामक ऑनलाइन स्टोर संचालित करने का दावा करते हुए निवेश पर 10 से 20 प्रतिशत या उससे अधिक लाभ मिलने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: युवक से 3.73 लाख की साइबर ठगी विश्वास दिलाने के लिए आरोपित आरोह...