कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर। नवाबगंज ​स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से चल रही इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैम्पियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में ओवरआल चैम्पियन​शिप का ​खिताब ऑक्सफोर्ड स्कूल के नाम रहा। जबकि, आर्यन और आराध्या को बेस्ट लिफ्टर का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के सब-जूनियर बालक वर्ग में सनातन धर्म स्कूल इंटर कॉलेज के पवन सेठ और बालिका वर्ग में पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय की अदिति वर्मा को बेस्ट लिफ्टर चुना गया। यूथ बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के आर्यन साहू और यूथ बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आराध्या शुक्ला ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दीपक, पवन व काव्य बने चैम्पियन ओवरआल चैम्पियनशि...