Kanpur News: एसीएस से जुड़कर विद्यार्थी व्यावसायिक कौशल को विकसित करें
कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (एसीएस) के सहयोग से वेबिनार आयोजित किया गया। अनलॉकिंग अपॉर्च्युनिटीज विद एसीएस: मेंबरशिप बेनिफिट्स, प्रोफेशनल डेवलपमेंट एंड करियर ग्रोथ विषय पर आयोजित इस वेबिनार में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं शोध अवसरों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता एसीएस इंटरनेशनल इंडिया की प्रोग्राम स्पेशलिस्ट डॉ. पारुल गर्ग ने एसीएस की छात्र एवं शिक्षक सदस्यता के लाभों, कॅरियर विकास के संसाधनों और वैश्विक शैक्षणिक नेटवर्किंग के अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एसीएस से जुड़कर विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समाज के साथ संवाद स्थापित करने और अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.