कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: सरसौल। नर्वल तहसील में बुधवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में मनोज कुमार शुक्ला और फतेह बहादुर सिंह गिल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो... के नारे लगाए। आरोप है कि महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में करीब पांच हजार फर्जी नाम शामिल हैं। उन्होंने मामले की जांच कर सूची दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नर्वल सत्यपाल प्रजापति को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गोपाल तिवारी, संतोष यादव, अर्पित यादव, पूर्व प्रधान सुभाष पासी, आशीष त्रिवेदी, समर यादव आदि रहे। यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आप का प...