Kanpur News: एवरग्रीन लेजेंड्स में गूंजे रफी, किशोर, मुकेश के तराने
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर। किशोर कुमार फैन क्लब और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आईएमए भवन के श्री जितेंद्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम में 'एवरग्रीन लेजेंड्स' संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महान गायक किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक संजय सक्सेना ने 'एक हसीना थी, एक दीवाना था' की प्रस्तुति से किशोर दा की यादें ताजा कर दीं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने 'रिमझिम गिरे सावन' सुनाकर माहौल को सुरमयी बना दिया। अनुज और दीपिका ने 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', जबकि धर्मेश और समृद्धि ने 'लिखा है तेरी आंखों में' गीत प्रस्तुत कर मोहम्मद रफी के अमर संगीत को श्रद्धांजलि दी। वहीं ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.