कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने इनोवेशन, इंक्यूबेशन एवं एंटरप्रिन्योरशिप के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को आईआईसी (इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल) की नवाचार रेटिंग में 4.0 रेटिंग मिली है। वहीं, एलेन हाउस बिजनेस स्कूल को 3.5 स्टार रेटिंग मिली है। यह रेटिंग संस्थान की रचनात्मक सोच के साथ उद्यमिता और स्टार्टअप की दिशा में किए जा रहे कार्यों को दर्शाती है। संस्थान ने दावा किया कि 4.0 रेटिंग पाने वाला कानपुर नगर का पहला प्रबंधन संस्थान है। एलेनहाउस संस्थान में छात्रों को नवाचार एवं नवोन्मेष की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए संस्थान की ओर से प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन (समस्या की पहचान), आइडिया जनरेशन (नए विचारों का सृजन), प्रोटोटाइप डेवलपमेंट (प्रारंभिक कार्यशील मॉडल का विकास) और प्रोड...