कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: चकेरी। छबीलेपुरवा में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफलिंग का खेल पूर्ति निरीक्षक ने छापेमारी कर पकड़ा। पुलिस ने मौके से पकड़े गए आरोपित के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा के अनुसार उन्होंने सूचना पर अवैध रूप से एक घर में गैस रिफलिंग की सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने बीते सोमवार को छबीलेपुरवा मोती नगर स्थित जितेंद्र कुमार के मकान में छापेमारी की। जहां उन्हें चार खाली घरेलू सिलेंडर मिले। वहीं, एक सिलेंडर भरा और आधा भरा था, जिसमें रिफलिंग उपकरण लगा था। साथ ही एक खाली कामर्शियल सिलेंडर भी मिला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर पर आरोपित जितेंद्र कुमार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...