Kanpur News: एलन मस्क की कंपनी बता कराया निवेश, पांच लाख की ठगी
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। एलन मस्क की कंपनी बताकर युवक से निवेश के नाम पर पांच लाख की ठगी कर ली गई। ऑनलाइन फाइनेंस कंपनी का एलन मस्क को निदेशक बताने के साथ निवेश में आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर शिकार बनाया। भारी मुनाफे के चक्कर में युवक ने तीन अलग-अलग आईडी बनाकर पैसा इंवेस्ट किया था। मुनाफे की रकम दिखने के बाद तीनों आईडी अचानक बंद होने पर तिलक नगर निवासी पीड़ित ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर 16 महीने बाद कोहना थाने में रिपोर्ट कराई है। तिलक नगर निवासी अनुराग सिंह के मुताबिक मई-2025 को परिचित पारुल सिंह ने उनकी मुलाकात औरैया निवासी राहुल गुप्ता से कराई थी। बातचीत के दौरान राहुल ने अमेरिका के उद्यमी एलन मस्क से जुड़ी कंपनी स्टार लिंक फाइनेंस का खुद को निदेशक बताया। फिर कंपनी नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए निवेश पर आकर्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.