Kanpur News: एलनगंज चौराहे पर सड़क धंसी, राहगीरों ने लगाया बांस
कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कानपुर। चुन्नीगंज से कंपनीबाग को जाने वाली सड़क पर स्थित एलनगंज चौराहे के पास बीती रात सड़क धंस गई। तीन फीट गहरा और चार फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। जिम्मेदारों ने इधर-उधऱ बैरिकेडिंग करना भी मुनासिब न समझा। राहगीरों ने खुद इधर-उधर से बांस लाकर गड्ढे में लगा दिया। अभी भी गड्ढा खुला पड़ा है। मुख्य मार्ग होने पर दिन में बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का लोड रहता है। हालत यह है कि तेज वाहन सवार की निगाह न पड़ी तो गड्ढे में पहिया जाते ही दोपहिया वाहन सवार का गिरना तय है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सड़क पर गड्ढा, दुर्घटना की आशंका यह भी पढ़ें- Bhabua News: हादसे का गवाह बन सकते हैं शहर के नालों के टूट ढक्कन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.