कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: चकेरी। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश से चकेरी के श्याम नगर, कृष्णा नगर, मंगला विहार, शिवकटरा, लाल बंगला, अहिरवां, जेके कॉलोनी व जाजमऊ समेत तमाम इलाके पानी में बुरी तरह डूबे रहे। इन इलाकों से गुजर रहे लोगों के वाहनों ने अचानक धोखा दे दिया और पानी में बंद हो गए। बारिश के बीच लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर रहे। एयरपोर्ट की पार्किंग व कांशीराम अस्पताल पानी भरने से तालाब बन गए। 150 करोड़ की कीमत से बने एयरपोर्ट के नए सिविल टर्मिनल की पार्किंग भी तालाब बन गई। दिल्ली-मुंबई से आने और जाने वाले यात्रियों का पानी से होकर गुजरना पड़ा। यह भी पढ़ें- Orai News: 24 घंटे में 79 एमएम बारिश से चौतरफा जलभराव, पैर खपाकर निकले लोग इस बीच वह जिम्मेदारों को कोसन ने पर मजबूर रहे। इसी तरह कांशीराम अस्पताल भी पूरी त...