कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता हीमोफीलिया ए से पीड़ित बच्चों के इलाज में एमिसिजुमैब थेरेपी बेहतर परिणाम दे रही है। कानपुर में सात बच्चों को थेरेपी दी जा चुकी है, जिन्हें पहले प्रत्येक सप्ताह फैक्टर-8 की जरूरत पड़ती थी। इन बच्चों में अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। हीमोफीलिया सोसायटी कानपुर के नोडल डॉ. यशवंत राव ने बताया कि यह थेरेपी रक्तस्राव की घटनाओं को कम करने व बच्चों को बेहतर और अधिक सामान्य जीवन जीने में मददगार बन रही है। यह आधुनिक उपचार रक्तस्राव की घटनाओं को कम करने में सहायक है। इसके उपयोग से बच्चों को बार-बार नसों के माध्यम से फैक्टर-8 के इंजेक्शन लगवाने की परेशानी से राहत मिल सकती है। इससे बच्चों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और उनके परिवारों की उपचार संबंधी कठिनाइयों को कम करने में मदद मिलती ह...