कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना में कार्य कर रहे मंडलीय एवं जनपदीय समन्वयकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि और हर वर्ष संतोषजनक सेवा का प्रमाण मिलने पर उपभोक्ता दर सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर वृद्धि के प्रस्ताव पर विरोध जताया है। उत्तर प्रदेश मध्यान्ह प्राधिकरण के इस फैसले पर मध्यान्ह भोजन समन्वयक, कंप्यूटर ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने फैसले को हितों के विपरीत और निराशाजनक बताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2016 के बाद पहली बार मानदेय वृद्धि हुई है और वह भी मात्र 10 फीसदी। पहले से ही उनकी जिम्मेदारियों के अनुकूल मानदेय नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि हर वर्ष की वृद्धि को सीपीआई से जोड़ते हुए संतोषजनक सेवा का प्रमाण...