Kanpur News: एमडीआर से बढ़ेगा आर्थिक बोझ, पीएम को ज्ञापन
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर कपड़ा कमेटी ने यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने का विरोध किया है। कमेटी के प्रधान सचिव दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कुछ दुकानदार ग्राहकों को नकद भुगतान के लिए मजबूर कर सकते हैं, जिससे डिजिटल लेनदेन प्रभावित होगा। नकदी का प्रचलन बढ़ने से करेंसी की छपाई, रखरखाव और परिवहन पर सरकार का खर्च भी बढ़ सकता है। वहीं, कुछ व्यापारी एमडीआर की लागत माल की कीमत बढ़ाकर ग्राहकों से वसूल सकते हैं। कमेटी ने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजकर एमडीआर के फैसले को वापस लेने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: एमडीआर के खिलाफ व्यापारियों का पैदल मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.