कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की बैठक कैंप कार्यालय कलक्टरगंज में हुई। अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहाकि यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में 10 अक्तूबर को विरोध प्रदर्शन होगा। अंबेडकर प्रतिमा नाना राव पार्क में व्यापारी जुटेंगे और पैदल मंडलायुक्त कार्यलय तक जाएंगे। सरकार से एमडीआर संबंधी फैसले को वापस लेने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने बताया कि व्यापार मंडल के संस्थापक पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा की प्रतिमा कलक्टरगंज के विजया बैंक चौराहा पर जल्द स्थापित की जाएगी। यहां प्रदीप गुप्ता, संजय त्रिवेदी, राजीव अग्रवाल, रामकृपाल जायसवाल, श्याम अग्रहरि, धर्मेंद्र त्रिवेदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...