कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीएसजेएमयू के समाज कार्य विभाग की एमएसडब्ल्यू सत्र 2026 की उत्तीर्ण छात्रा रिशिका अग्रवाल का प्रतिष्ठित मदरसन कंपनी में चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल के जरिए हुए चयन में उन्हें 4.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज (सीटीसी) मिला है। कंपनी का कार्यालय नोएडा में स्थित है। रिशिका का चयन विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में कैंपस प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर ...