कानपुर, नवम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मानंद कॉलेज के वार्षिक खेलकूद समारोह में बुधवार को एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में देवांश कुमार साहू ने 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दोहरा खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग में मीनाक्षी ने 400 और 800 मीटर दौड़ में बाजी मारते हुए दोहरी सफलता हासिल की। क्राइस्टचर्च कॉलेज मैदान पर बुधवार को आयोजित खेलकूद समारोह का शुभारंभ छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सुधांशु पांड्या ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: जनपदीय खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...