Kanpur News: एचबीटीयू में 9.19 करोड़ से बनेगा नया महिला छात्रावास
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। एचबीटीयू में छात्राओं की बढ़ती संख्या के बीच अब 100 सीट का नया महिला छात्रावास बनाया जाएगा। विवि परिसर में छात्राओं के लिए पहले से ही सात छात्रावास का संचालन किया जा रहा है, जिनमें लगभग 1000 छात्राओं के रहने की क्षमता है। नए पाठ्यक्रम शुरू होने और बीटेक व एमटेक समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ने से छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा हो रही है। इसी को देखते हुए 100 सीट का नया छात्रावास बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट की पहली किस्त भी जारी कर दी है। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव की ओर से 919.24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास के लिए पहली किस्त के रूप में 459.62 लाख रुपये जारी किया गया है। नया भवन तैयार होने के बाद विवि में छात्राओं के लिए उपलब्ध आवासीय क्षमता करीब 1100 तक पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.