Kanpur News: एक महीने से बूंद-बूंद पानी को रहे तरस रहे 500 परिवार
कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बर्रा-दो स्थित आजाद कुटिया में सीयूजीएल की गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। खुदाई के दौरान बैकहो लोडर से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 500 परिवार पिछले एक महीने से पेयजल संकट झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों को घरेलू जरूरतों के लिए टैंकरों के भरोसे रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद जल निगम अब तक पाइपलाइन लीकेज का सही स्थान नहीं तलाश सका है। सुबह-शाम वार्ड-51 के पार्षद सुधीर यादव की पहल पर पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन जरूरत के मुकाबले यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। पानी भरने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है.
समाधान नहीं हुआ तो आज होगा धरना पार्षद सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.