Kanpur News: एक छत नीचे होगा फिरोजाबादी कांच कला, छत्तीसगढ़ी कोसा सिल्क का संगम
कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: कानपुर। फिरोजाबादी कांच कला, छत्तीसगढ़ी कोसा सिल्क, मध्य प्रदेश का बाग प्रिंट, पश्चिम बंगाल की पट्टचित्र कला जैसी विभिन्न राज्यों की पारंपरिक हस्तकलाओं के उत्पाद एक ही छत के नीचे होंगे। मौका होगा, चुन्नीगंज स्थित कंवेंशन सेंटर में पांच दिवसीय ग्रामश्री शाखा की 93वीं क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी का। शुक्रवार से शुरू हो रही प्रदर्शनी में 22 राज्यों के 90 से अधिक शिल्पकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। यह जानकारी गुरुवार को लैंडमार्क होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में क्राफ्टरूट्स एवं ग्रामश्री की संस्थापक अनारबेन पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तकलाओं और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था कानपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.