कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीन पार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन एक से चार अक्तूबर के बीच किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 350 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेताओं के बीच एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी।यह जानकारी मंगलवार को विकास नगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता में कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डीपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता की मेजबानी कानपुर को मिलना शहर के लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- मंडलीय कबड्डी टीम की हुई घोषणा क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीनपार्...